फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ढाई लाख श्रद्धालुओं ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन

विज्ञापन
गुरू पू​र्णिमा पर मां विंध्यावसिनी के दर्शन पूजन के लिए कतारबद्ध श्रद्धालु, स्रोत संवाद
विज्ञापन
विंध्याचल। गुरु पूर्णिमा पर मां विंध्यवासिनी धाम में ढाई लाख श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। नारियल, चुनरी, माला और प्रसाद लेकर पहुंचे पूरे दिन मंदिर परिसर ‘जय मां विंध्यवासिनी’ के जयकारों, घंटा-घड़ियाल और शंखनाद से गुंजायमान रहा। आरती के दौरान कपाट बंद होने पर श्रद्धालु धैर्यपूर्वक कतारों में बैठकर खुलने का इंतजार करते रहे। झांकी दर्शन और गर्भगृह दर्शन के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गई थीं। कोतवाली गली, पुरानी व नई वीआईपी गली सहित पूरे विंध्यधाम में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें नजर आईं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर व्यापक पुलिस बल तैनात रहा। मंदिर सुरक्षा प्रभारी उदय प्रताप सिंह, धाम चौकी प्रभारी अजय कुमार मिश्रा सहित पुलिसकर्मी व्यवस्था संभालते रहे।
विज्ञापन

पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी और मंत्री भानु पाठक भी व्यवस्था में जुटे रहे। पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर मंगला आरती के बाद से लेकर देर शाम तक लगभग ढाई लाख श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें