फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दो गायों को अलग करने के दौरान दम घुटने से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। थाना क्षेत्र के तिलठी गांव में मंगलवार रात दो गायों को अलग करने के दौरान दम घुटने से पशुपालक नागेश चौबे (63) की मौत हो गई। तिलठी गांव निवासी नागेश मंगलवार रात साढ़े 10 बजे घर में बंधी दो गायों को लड़ता देख उन्हें अलग कराने लगे। काफी मशक्कत के बाद जब दोनों गाय अलग हुईं, तो थकान से उनका दम घुटने लगा। इसके बाद वे घर में रखे तख्त पर लेट गए। परिजनों ने हालत बिगड़ती देख आनन-फानन में निजी वाहन से उन्हें इलाज के लिए मंडलीय चिकित्सालय, मिर्जापुर पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नागेश के भाई रत्नाकर चौबे ने बताया कि मंगलवार शाम गायों को छुड़ाने के प्रयास के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें