फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी मंदिर के गर्भगृह में मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी मंदिर के गर्भगृह में शृंगारिया और उनके बेटे के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार से ही वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के पाकरतर निवासी बड़े शृंगारिया विश्व मोहन मिश्रा उर्फ शिवजी ने तीन नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि कि वह शुक्रवार की रात अपने बेटे शिवांजू मिश्रा के साथ मंदिर के गर्भगृह में मां के शयन की तैयारी कर रहे थे। 11:55 बजे अमित पांडेय अपने भाई सुमित पांडेय, नवनीत पांडेय और कुछ अन्य लोगों के साथ गर्भगृह में यजमानों को दर्शन कराने पहुंचे थे।
उनका कहना था कि जब तक पूजा-पाठ नहीं कर लूंगा, तब तक माता का शयन नहीं होगा। मना करने पर अमित पांडेय अपने भाइयों और साथियों के साथ मिलकर उनको और उनके बेटे के साथ मारपीट की। मामले में पुलिस ने तीन नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। थानाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि मारपीट के आरोपी सुमित पांडेय और सम्राट पांडेय, निवासी बावली चौराहा, थाना विंध्याचल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें