फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: मिर्जापुर में एक के बाद एक दो हादसे, ट्रेन से कटकर महिला और युवक की मौत, मचा हड़कंप

Tue, 07 Feb 2023 05:25 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

कछवां थाना क्षेत्र के कछवां रोड स्टेशन के पास एक 58 वर्षीय  महिला प्लेटफार्म नंबर दो से प्लेटफार्म नंबर एक पर आने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। इसी समय इलाहाबाद की तरफ से वाराणसी जाने के लिए विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृत्यु - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर में दो अलग-अलग जगहों पर मंगलवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। कछवां रोड स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से महिला की और जिगना थाना क्षेत्र में डीएफसी ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव को ट्रैक से हटवा कर परिजनों को सूचना दे दिया।

विज्ञापन

कछवां थाना क्षेत्र के कछवां रोड स्टेशन के पास एक 58 वर्षीय  महिला प्लेटफार्म नंबर दो से प्लेटफार्म नंबर एक पर आने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। इसी समय इलाहाबाद की तरफ से वाराणसी जाने के लिए विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 
जिगना थाना क्षेत्र के सुमतिया गांव के सामने मंगलवार की सुबह  डीएफसी  लाइन पर मंगलवार की सुबह शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान प्रयागराज जनपद के मांडा थाना क्षेत्र के बाधपुर गांव निवासी हरिगोविंद सिंह (28) पुत्र शहीद मेजर धनन्जय सिंह के रुप में किया।  पुलिस ने परिजनों को सूचना दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें