फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: पदभार ग्रहण करने जा रहे सोनभद्र एसपी की गाड़ी पर पलटा ट्रक, बाल-बाल बचे पुलिस अधीक्षक

Wed, 02 Dec 2020 11:17 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
ट्रक के नीचे दबी इनोवा कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिर्जापुर देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा पहाड़ी पर बुधवार की रात सोनभद्र चार्ज लेने जा रहे नवागत एसपी के गाड़ी पर धान लदा ट्रक पलट गया। हादसे में पुलिस अधीक्षक बाल-बाल बच गए। पुलिस अधीक्षक की गाड़ी पर ट्रक पलटने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। एसपी सोनभद्र को अपनी गाड़ी में बैठा कर  घर लेकर आए। 

विज्ञापन


कन्नौज पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह का स्थानांतरण सोनभद्र हुआ है। पुलिस अधीक्षक बुधवार की रात सोनभद्र चार्ज लेने जा रहे थे। वह देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा पहाड़ी पर पहुंचे थे कि सामने से आ रहा धान लदा ट्रक गाड़ी के बाईं ओर पलट गया। हादसे में पुलिस अधीक्षक, चालक व सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंचे बरकछा चौकी प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें