फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दूध लेकर वाराणसी जा रहा टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा, सड़क पर बह गया पांच हजार लीटर दूध; ड्राइवर घायल

Thu, 22 Feb 2024 01:53 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

सोनभद्र से वाराणसी की ओर जाते समय दूध से लोड टैंकर अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया। जिससे टैंकर में लोड करीब पांच हजार लीटर दूध सड़क पर बह गया। वहीं हादसे में चालक घायल हो गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
mirzapur news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-शक्ति नगर राजमार्ग पर लखनिया दरी मोड़ के पास गुरुवार की सुबह सोनभद्र से दूध लेकर वाराणसी की ओर जा रहा टैंकर ब्रेक फेल होने के चलते अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में टैंकर चालक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


यह है मामला
डेयरी में आपूर्ति के लिए सोनभद्र के सेंटर से दूध लोडकर वाराणसी की ओर जा रहा टैंकर गुरुवार की सुबह जैसे ही लखनिया दरी मोड़ के पास पहुंचा कि ब्रेक फेल हो गया। जिससे अनियंत्रित होकर टैंकर हाईवे पर ही पलट गया। दुर्घटना में ट्रक चालक अकरम (38) पुत्र इंतियार निवासी खेवाई मेरठ घायल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे में टैंकर के खलासी को भी हल्की चोट आई है। टैंकर पर लदा लगभग पांच हजार लीटर दूध सड़क पर बह गया। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि घायल चालक को इलाज के लिए भिजवा दिया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें