फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गिट्टी लदा ट्रक एंबुलेंस पर पलटा, गर्भवती समेत चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर छातो गांव स्थित फ्लाईओवर के पास शनिवार को सुबह प्रसव पीड़िता को लेकर वाराणसी जा रही एंबुलेंस पलट गई। इसी बीच गिट्टी लदा ट्रक भी एंबुलेंस के ऊपर पलट गया। हादसे में एंबुलेंस सवार गर्भवती महिला, उसकी मां, देवर व एक स्वास्थ्य कर्मी की मौत हो गई। पति और एंबुलेंस चालक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोकलेन और जेसीबी की मदद से ट्रक और गिट्टी के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को सीएचसी भेजा, जहां से उन्हें ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



सोनभद्र के ओबरा क्षेत्र के कनहरा गांव की गर्भवती हीरावती देवी (25) को जिला अस्पताल सोनभद्र में भर्ती कराया गया था। शनिवार की सुबह डॉक्टरों ने उसे बीएचयू अस्पताल, वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन महिला को एंबुलेंस से लेकर वाराणसी निकले। छातो गांव स्थित फ्लाईओवर के पास गिट्टी लदे ट्रक को ओवरटेक करते समय एंबुलेंस पलट गई। इस पर ट्रक चालक ने भी नियंत्रण खो दिया और गिट्टी लदा ट्रक लहराते हुए एंबुलेंस पर पलट गया। एंबुलेंस कें सवार गर्भवती हीरावती, उसकी मां मालती देवी (40) पत्नी जगवंत निवासी जुगैल सोनभद्र की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोकलेन और जेसीबी की मदद से घायलों को बाहर निकाल कर सीएचसी भेजा। रास्ते में महिला के देवर कनहरा निवासी सूरजबली खरवार (27) और स्वास्थ्य कर्मी रामू (38) की भी मौत हो गई। गर्भवती महिला के पति कौशल खरवार (28) और एंबुलेंस चालक भंडारी शर्मा (32) निवासी संत नगर, गुरमा सोनभद्र, गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी सोमेन बर्मा, एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम चुनार राजेश वर्मा, सीओ मंजरी राव पहुंच गईं।
............................................................


वर्जन-
सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस पहुंची। ट्रक के नीचे एंबुलेंस दबी हुई मिली। जिसमें दो महिलाओं सहित कुल छह लोग सवार थे। सीएचसी पहुंचाने पर चार लोगों की मौत हो गई है, इसमें दो महिला है। दो घायल का इलाज कराया जा रहा है। - राजेश वर्मा, उप जिलाधिकारी चुनार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें