ड्रमंडगंज। ड्रमंडगंज घाटी के बड़े मोड़ पर शुक्रवार की सुबह ब्रेक फेल होने के कारण एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। इसमें चालक व खलासी घायल हो गए। पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को निकलवाकर अस्पताल भेजवाया।
हैदराबाद से धान का बीज लादकर ट्रक गाजीपुर जा रहा था। रास्ते में ड्रमंडगंज घाटी से नीचे उतरते समय अचानक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। सीधी ढलान पर अचानक ब्रेक फेल होते ही चालक का स्टेयरिंग पर नियंत्रण समाप्त हो गया। उसके बाद अनियंत्रित हुआ ट्रक फोर लेन से पलटकर पचास फीट गहरी खाई में गिर गया। ट्रक के खाई में गिरने की तेज आवाज सुनकर पुलिस के अलावा ड्रमंडगंज बाजार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने चालक हुसैन (25) व सहचालक अशोक कुमार (24) निवासी पेन कोडा थाना व जिला अनंतपुर आंध्रप्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए।