फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल की रेलिंग तोड़कर ट्रक गंगा में गिरा

Wed, 23 Nov 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां से गल्ला उतार कर मिर्जापुर लौट रहा खाली ट्रक मंगलवार की रात करीब सवा दस बजे शास्त्री पुल की रेलिंग तोड़ कर गंगा नदी में जा गिरा। ट्रक ड्राइवर और चार मजदूर लापता हैं।बताया जा रहा है कि शहर के गणेशगंज इलाके के निवासी महेन्द्र गुप्ता का ट्रक शाम को एफसीआई गोदाम से गल्ला लाद कर कछवां गया था। गल्ला उतारने के बाद ट्रक रात में वापस लौट रहा था।
विज्ञापन


ट्रक को उसका ड्राइवर पप्पू चला रहा था। रात लगभग सवा दस बजे जब ट्रक शास्त्री पुल पर पहुंचा तो अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए गंगा में गिर गया। 
बताया जा रहा है कि ट्रक पर गल्ला उतारने गए चार मजदूर भी बैठे थे। शास्त्री पुल पर एक भी रोडलाइट नहीं जल़ने के कारण घुप अंधेरा छाया हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी, कटरा कोतवाली और चील्ह पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रोशनी करवाकर ट्रक को खोजने का प्रयास किया पर घुप अंधेरा होने के कारण कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें