फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भाजपा ही करती है नौजवानों एवं किसानों की बात'

Wed, 23 Nov 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
राजगढ़ के किसान इंटर कालेज में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते प्रवीण कुमार पटेल।
विज्ञापन

विज्ञापन
नोटबंदी के समर्थन की तरह विधानसभा के  चुनाव में भी इसी प्रकार समर्थन मिला तो प्रदेश ही नहीं, पूरा देश भाजपामय हो जाएगा! क्योंकि भाजपा नौजवानों एवं किसानों की बात करती है।   ये बातें किसान इंटर कॉलेज  के प्रांगण में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक प्रवीण कुमार पटेल  ने बतौर मुख्य अतिथि कहीं। 
 
मुख्य अतिथि के रूप में सभा को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि  45 - 50 सालों से कांग्रेस ने देश को सिर्फ लूटने का काम किया।  कांग्रेस सरकार में  नौजवान एवं किसान निराश हुआ । उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज  में पिछड़े और दलित हाशिए पर चले गए। श्री सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने पिछड़ों के दिल में छुरा  भोंकने का काम किया है।  उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारी, बालू ठेकेदार,   गुंडा, खनन माफिया सभी मिलकर गुंडाराज कायम किए हुए हैं।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि पूर्व डिप्टी मेयर अनामिका निषाद ने  कहा कि  प्रधानमंत्री जी  ने नोट बंदी करके आतंकवाद के साथ-साथ भ्रष्टाचार को भी दूर करने का काम  किया है! उन्होंने कहा कि पैसे देकर दुकानदारों से, ठेले वालों से, मजदूरों  से पत्थर फेंकवाया जाता था, और दंगा करवाया जाता था।  इस समय ऐसे मजदूर  और  खोमचे वाले अपने काम में लग गए हैं, और ईमानदारी का पैसा पा रहे हैं।  
 
श्रीमती निषाद ने कहा कि सपा एवं बसपा एक सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने  सपा के करतूतों को गिनाते हुए कहा कि लोकसेवा, माध्यमिक शिक्षा, में  जबरदस्त घोटाला हुआ और इतना ही   नहीं, मुजफ्फरनगर में दंगा हुआ, और सबसे  शर्मनाक घटना बुंदेलखंड में मां- बेटी के साथ बलात्कार रही। कहा कि इस समय समाजवादी  पार्टी परिवारवाद की भेंट चढ़ चुकी है! इसका नाम समाजवादी नहीं बल्कि  परिवारवादी पार्टी होनी चाहिए।
विज्ञापन


रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि मोदी ने जनहित में कार्य किया है, इससे कालाधन रखने वालों पर शिकंजा कसा है। इस मौके पर  राजबहादुर सिंह, जगदीश सिंह पटेल, अंजना सिंह, विजय वर्मा, राजकुमार सिंह, सीपी सिंह, जय प्रकाश सिंह उर्फ गुड्डू,  अखिलेश्वर सिंह, पूर्व सांसद रामसकल, अनुराग सिंह, विनीत सिंह, गंगासागर  दुबे, गायत्री देवी, श्यामलता सिंह, जय सिंह, सुरेंद्र सिंह,  दयाशंकर सिंह आदि सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता रवि नाथ सिंह व संचालन दिनेश वर्मा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें