फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से ट्रक चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। गड़बड़ा पुल के पास रविवार की सुबह बाइक व साइकिल की भिडंत में बाइक सवार दो लोग व साइकिल सवार दो बहनें घायल हो गईं।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के खुटहां गांव निवासी चौकीदार मदन (55)व अमरेश (40) बाइक से हलिया थाने पर जा रहे थे। वगड़बड़ा पुल के पास उंटी गांव की ओर से सगी बहनों आरती (18) व गुड़िया (8) की साइकिल से बाइक टकरा गई। बाइक सवार थाने के चौकीदार समेत चारो घायल हो गए। चौकीदार बिना हेलमेट के बाइक चला रहा था।
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से ट्रक चालक घायल
जिगना। मिर्जापुर- प्रयागराज मार्ग पर विंध्याचल थाना के गैपुरा के पास ट्रैक्टर ट्राली में टकराने से ट्रक चालक का पैर टूट गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया गैपुरा चौराहा के पास शनिवार की रात बालू लदा ट्रैक्टर-ट्राली खराब होने के कारण खड़ा था। हरिद्वार से मिर्जापुर सामान लेकर जा रही ट्रक ट्रैक्टर-ट्राली में सोमवार की सुबह छह बजे टकरा गई। इसमें ट्रक चालक अनुज कुमार (35) निवासी बिजनौर गम्भीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल को ट्रक से निकाल कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई ले गए। जहां पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. पीके भारतीय ने प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया । ट्रक पर केवल चालक ही था। ट्रैक्टर पर कोई नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें