फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र मेले में दर्शनार्थियों के साथ करें अच्छा व्यवहार

विज्ञापन
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र मेले को देखते हुए थाना कोतवाली में विंध्याचल परिसर में सोमवार को नवरात्र मेले में दर्शनार्थियों को बेहतर सुविधा दिलाने व सकुशल मेले को संपन्न कराने के लिए पीस कमेटी की बैठक की गई। इसमें स्थानीय दुकानदारों और नाविकों तथा वाहन स्टैंड स्वामियों को को दर्शनार्थियों के साथ अच्छा व्यवहार व उनके साथ भाईचारे एवं सद्भावना के साथ पेश आने की अपील की गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर नीरज पाठक ने स्थानीय दुकानदारों को निर्देशित करते हुए कहा ेकि जो भी मां के भक्त आस्थाधाम आ रहे है उनके साथ अच्छा व्यवहार करें। ताकि वह यहां से एक अच्छा संदेश लेकर जाएं। इसके लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है। वाहन स्टैंड संचालकों को कहा की नगर पालिका द्वारा जो भी निर्धारित रेट निर्धारित हों उसका पालन करें। चोरी की घटना से बचने के लिए वाहन चालकों को जागरूक करें।कोई भी बहुमूल्य सामग्री वाहन में कदापि न रखने की सलाह दी। इसी तरह से दुकानदारों को भी अपील किया गया कि वे निर्धारित रेट से अधिक पैसा ना लें और किसी भी दर्शनार्थी से जोर जबरदस्ती किसी भी दशा में न करें। इस दौरान नाविक संघ अध्यक्ष राम राज, वाहन स्टैंड संचालक घूरन पांडेय सहित अन्य दुकानदार एवं नाविक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें