फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ठसाठस भरी थीं ट्रेनें, कई लोग लटक कर सफर करते दिखे

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रयागराज महाकुंभ स्पेशल ट्रेन आधे घंटे के बजाय बुधवार को एक घंटे के अंतराल में आ रही थीं। ऐसे में सभी ट्रेनें गेट से लेकर शौचालय तक यात्रियों की भीड़ से ठसाठस भरी हुई थीं। कई लोग तो लटक कर यात्रा करते दिखे।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन मिर्जापुर पर दोपहर एक बजे प्लेटफार्म नंबर एक और तीन पर यात्रियों की भीड़ रही। डेढ़ बजे के करीब महाकुंभ स्पेशल ट्रेन पहुंची। इसमें पैर रखने की जगह नहीं थी। ट्रेन दो मिनट के लिए रुकी तो ट्रेन से यात्रियों के उतरने और चढ़ने को लेकर धक्का-मुक्की होने लगी। ट्रेन के चलने पर लोग दरवाजे पर लटककर जाते दिखाई दिए। सुरक्षाकर्मी मना करते रहे, पर यात्रा करने वाले मानने को तैयार नहीं थे। पहले हर 20 मिनट पर एक महाकुंभ स्पेशल ट्रेन आ रही थी। अब एक घंटे बाद आ रही है। इस कारण ट्रेनों में भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें