फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh: 9 घंटे तक लगी रहीं वाहनों की कतार, रात 11 बजे के बाद मिली राहत; मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर दिक्कत

Thu, 20 Feb 2025 12:21 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

महाकुंभ में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ थमने का नाम नहीं ले रही है। इस कारण नेशनल हाइवे पर वाहनों की संख्या भी कम नहीं हो रही है। इस महाजाम में लोग घंटों-घंटों परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर लगा भीषण जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mirzapur Traffic : महाकुंभ के पलट प्रवाह के कारण वाहनों का दबाव अभी कम नहीं हो रहा। बुधवार को भी मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे की एक लेन पर कतारें लगी रहीं। हालांकि दूसरी लेन पर यातायात सामान्य रहा। 

विज्ञापन


महाकुंभ से वाहनों का रेला आने से दोपहर दो से रात नौ बजे तक गाड़ियां रेंगती नजर आईं। नटवां से अष्टभुजा तक करीब नौ किलोमीटर तक वाहनों की भारी भीड़ रही। रात तक करीब चार लाख वाहनों का आवागमन हुआ।

महाकुंभ के कारण प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर जाम की समस्या बनी हुई है। इसी तरह मिर्जापुर से वाराणसी जाने वाले मार्ग पर भी वाहनों का रेला उमड़ रहा है। माघ पूर्णिमा के बाद हालात सामान्य होने का अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन अभी भी भीड़ कम नहीं हो रही। बुधवार की सुबह सड़कों पर यातायात कम रहा, लेकिन दोपहर बाद फिर से वाहनों की कतारें लगने लगीं।
विज्ञापन


यातायात प्रभारी विपिन पांडेय ने बताया कि सुबह प्रयागराज जाने वाले मार्ग पर चील्ह तिराहे के पास जाम लगा था। दोपहर बाद प्रयागराज से आने वाले वाहनों की संख्या बढ़ने लगी। धीरे-धीरे दबाव बढ़ता गया। 

इसके चलते नटवां से अष्टभुजा तक वाहनों की कतार लगी रहीं। पुलिस और यातायात कर्मचारी वाहनों को धीरे-धीरे निकाल रहे थे। रात 11 बजे के बाद वाहनों की संख्या कम हुई। बताया कि करीब चार लाख वाहनों के आवागमन का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें