फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रक धंसने से तिराहे पर आवागमन ठप

विज्ञापन
लालगंज दुबार मार्ग पर सड़क के गड्ढे में फंसा ट्रक, स्रोत संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
- ढाई घंटे तक फंसा रहा ट्रक, दोनों तरफ लगी वाहनों की रही कतार
विज्ञापन


लालगंज। लालगंज दुबार तिराहे पर जल जीवन मिशन के तहत कराए गए पाइपलाइन मरम्मत कार्य की लापरवाही शनिवार को भारी पड़ गई। आधे-अधूरे कार्य के चलते तिराहे से गुजर रहा ट्रक अचानक सड़क धंसने से बने गड्ढे में फंस गया। इससे मुख्य बाजार में बड़े वाहनों का आवागमन ठप हो गया। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद वाहन स्वामी ने टोचन कर ट्रक को बाहर निकलवाया तब जाकर स्थिति सामान्य हो सकी। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति बिगड़ने पर बड़े वाहन चालकों ने तीन से चार किलोमीटर दूर बाईपास मार्ग से आवागमन शुरू कर दिया। इससे उन्हें अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी। ट्रक के फंसने से पाइपलाइन की मुख्य लाइन फट गई जिससे पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो गई। सड़क पर पानी बहने लगा। इससे हालात और खराब हो गए। लोगों ने जल जीवन मिशन के कार्य में लापरवाही का आरोप लगाया। लालगंज निवासी गणेश सोनी, रमेश सोनी, राहुल सुरेश केसरवानी और राहगीर मदन गोपाल ने कहा कि अधूरे निर्माण कार्य के चलते आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बापू उपरौध इंटरमीडिएट कॉलेज के पास बैरिकेडिंग कर बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। ढाई घंटे बाद मार्ग पर आवागमन बहाल हो सका। जलजीवन मिशन योजना के प्रबंधक सुनील हर्लुकर ने बताया कि सीपेज होने के कारण यह समस्या हुई। इसे आज की ठीक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें