फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: छात्रों के परिजनों को फेल कर देने की धमकी देकर ठग मांग रहे रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन खत्म होते ही मिर्जापुर में ठगों ने रिजल्ट से पहले फेल का डर दिखाकर अभिभावक व छात्रों से चार हजार रुपये में पास कराने का सौदा कर रहे हैं। शनिवार को अनजान नंबर से फोन कर खुद को प्रयागराज बोर्ड का कर्मचारी बताने वाले ये ठग बच्चों और अभिभावकों से रुपये ऐंठने में लगा है।
विज्ञापन

अदलहाट के हिनौतिमाफी गांव निवासी भूपेंद्र सिंह के मोबाइल पर अन्जान नंबर से फोन आया। उसने खुद का प्रयागराज बोर्ड का कर्मचारी बताते हुए यूपी बोर्ड में पढ़ने वाली छात्रा का पूरा डिटेल बताता है। इसके बाद कहा कि बेटी को पास कराना हो तो आधे घंटे का समय है। चार हजार रुपये खाते में भेजो तो मैं प्रथम श्रेणी में पास करा दूंगा। बताया कि अभी पैसे नहीं है। बाद में बताता हूं। इतना कहने के बाद ठग कहता है आप की बेटी फेल हो जाएगी, पैसा दीजिए तो पास करा देंगे। सरदार पटेल इंटर कॉलेज कोलना की छात्रा रागिनी ने बताया कि पास करने के नाम पर उनसे पैसे मांगे जा रहे हैं। इस दौरान परिजन स्वयं ठग की पड़ताल के लिए उसे पैसे भेजने के लिए बोले तो ठग ने खाते में पैसा भेजने के लिए दूसरा मोबाइल नंबर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें