कटरा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में बालिका के साथ दुष्कर्म और हत्या मामलेे में न्याय दिलाने और दोपहर में नगर के अधिकांश दुकानदारों ने अपनी दुकानों को 15 मिनट के लिए बंद रखकर श्रद्धांजलि दी। दुकानदारों ने दुकानों का शटर गिराकर कैंडल भी जलाया।
कटरा कोतवाली क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व एक नौ वर्षीय बालिका के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपितों को पकड़कर जेल भेज दिया, परंतु इस घटना से लोगों में दरिंदों के प्रति नाराजगी है। घटना को लेकर लोग कैंडल जुलूस आदि निकाल कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। युवा प्रवीण दुबे ने घटना के बाद बालिका के परिवार को संबल देने के लिए व्यापारियों और दुकानदारों से एकजुटता का परिचय देने के लिए एक साथ कुछ देर के लिए दुकानें बंद करने की अपील की थी। इसके मद्देनजर शुक्रवार को दोपहर एक बजे नगर घंटाघर, वासलीगंज, चौबे टोला, गिरधर का चौराहा, बेलतर आदि मोहल्लों में दुकानें और रिटेल सेंटर बंद रहे। इस दौरान दुकानदारों ने दुकानों का शटर गिराकर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस कार्य में आकाश गुप्ता, सौरभ श्रीवास्तव, अतुल गुप्ता आदि का सहयोग रहा।