फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद न होने से नाराज किसानों किया चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी हाट शाखा कलवारी पर धान खरीद न होने से शुक्रवार को किसान न सिर्फ बिफर पड़े बल्कि कलवारी चौराहे पर धान लदा ट्रैक्टर खड़ा करके जाम लगा दिया। सड़क पर आड़े-तिरछे खड़े वाहनों से मिर्जापुर-घोरावल संपर्क मार्ग व लालगंज- कलवारी संपर्क मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। किसानों ने धान की खरीदारी की मांग को लेकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि बड़ी ही मशक्कत से टोकन मिला था। लेकिन क्रय केंद्र पर धान खरीद न होने से पूरी मेहनत पर पानी फिरता दिख रहा है। किसानों का कहना था कि यदि धान की खरीद नहीं हुई तो टोकन निरस्त हो जाएगा। उधर, जाम की सूचना पर थाना प्रभारी मड़िहान विजय प्रताप सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान सड़क से हटने को तैयार नहीं हुए। किसान उप जिलाधिकारी मड़िहान को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। उप जिलाधिकारी के निर्देश पर पहुंचे नायब तहसीलदार बिंदु नंदन सिंह किसानों से बात कर मामला निपटाने में लगे रहे। इस संबंध में विपणन अधिकारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि संगठन के हड़ताल के चलते क्रय केंद्र पर धान की खरीद नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें