फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ऑनलाइन व्यापार के विरोध में उतरे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। ऑनलाइन व्यापार के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। खुदरा व्यापार को बचाने के लिए नारेबाजी करते हुए वित्त मंत्री को संबोधित पत्रक नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन


व्यापारियों ने सरकार से ऑनलाइन व्यापार को बंद करने की मांग की। प्रांतीय उपाध्यक्ष शत्रुघ्न केसरी ने कहा देश में परंपरागत व्यापार करने वाले करोड़ों खुदरा व्यापारी भारत सरकार की एक गलत कानून सौ फीसदी एफडीआई लागू करने से बड़े उद्योगपति और चंद पूंजीपतियों की तरफ से व्यापार पर कब्जा कर लिया गया है। इस व्यापार के चलते कई को अपना रोजगार बंद करने के लिए विवश होना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष शिव मुंदड़ा ने कहा यदि ऑनलाइन ट्रेडिंग व्यापार पर रोक नहीं लगाया गया या कानून में संशोधन नहीं किया तो देश का व्यापारी इस काले कानून को वापस लेने तक चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन में दुर्गा प्रसाद चौधरी, ध्रुव अग्रवाल, सुधीर सिंघानिया ,संजय कपूर, गोपाल अग्रहरि, प्रमोद कुमार द्विवेदी, जयप्रकाश सेठ, अनीता गुप्ता, अहमद अली, गणेश केसरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें