फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चाचा-चाची पर भतीजे ने फावड़े से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। क्षेत्र के हिनौता गांव में दरवाजे पर कूड़ा फेंकने पर शुक्रवार को सुबह विवाद हो गया। भतीजे ने चाचा-चाची को फावड़े से हमला कर दिया। इस दौरान लाठी-डंडे भी चले। मारपीट में दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। चाचा-चाची की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के हिनौता गांव में शुक्रवार की सुबह कूड़ा फेंकने पर चाचा-भतीजा में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर रितेश ने अपने चाचा हेमंत लाल (37) के सिर पर फावड़े से वार कर दिया। पति को बचाने पहुंची सरोज देवी (35) को भी फावड़े से मारकर घायल कर दिया। इस दौरान दोनों तरफ से लाठी-डंडे भी चलने लगे। मारपीट में रितेश (21), उसके पिता लाल बहादुर (46) और मां सीता (43) भी घायल हुईं। पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हेमंत और सरोज देवी की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें