फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटा, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज थाना क्षेत्र के रानीबारी ग्राम सभा के टीटहीडाड़ नाले में बृहस्पतिवार की देर रात ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक नीचे दबकर घायल हो गया। इस दौरान ट्रैक्टर में आग भी लग गई। नाले में पानी के कारण आग आगे नहीं बढ़ी। तब तक लोगों ने टैक्ट्रर चालक को बाहर निकाला।
विज्ञापन

क्षेत्र के नेवढ़िया गांव निवासी रविंद्र यादव (40) अपना ट्रैक्टर लेकर लालगंज से घर जा रहे थे, लेकिन एकाएक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर की टीटहीडाड़ नाले में पलट गया। अचानक ट्रैक्टर के पलटने से चालक ट्रैक्टर के नीचे आ गया। इस दौरान ट्रैक्टर में आग लग गई। नाले में पानी था, इसलिए आग आगे नहीं पहुंची। पानी के चलते चालक भी बच गया। उसके पास आग नहीं पहुंची और ट्रैक्टर में नहीं दबा। इस दौरान रास्ते से तिखोर निवासी बाइक सवार अखिलेश तिवारी मौके पर पहुंचा। उसने आवाज देकर अन्य ग्रामीणों को बुलाकर रविंद्र को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें