नरायनपुर। वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर विशेषरपुर माफी गांव के सामने मंगलवार को देर रात ट्रैक्टर से उतरकर लघुशंका करने जाते समय किसी वाहन की चपेट में आने से चालक की मौत हो गई।
पथरौरा उसरापर निवासी अनिल यादव (24) ट्रैक्टर पर धान लादकर अदलहाट जा रहे थे। विशेषरपुर माफी गांव के सामने लघुशंका के लिए ट्रैक्टर से उतरकर जा रहे थे। उसी बीच किसी वाहन ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के परिजनों को सूचना दी। अनिल माता-पिता की इकलौते पुत्र थे। बड़े भाई की सर्पदंश से पहले ही मौत हो चुकी है। अदलहाट थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।