फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: विंध्यधाम विकास परिषद से मंदिर की व्यवस्था पर असर नहीं- डॉ. नीलकंठ तिवारी

Mon, 05 Jul 2021 12:51 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

पर्यटन एवं धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने विंध्य कॉरिडोर का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने विंध्य कॉरिडोर का निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन एवं धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी रविवार को मिर्जापुर जिले के विंध्याचल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि विंध्य धाम विकास परिषद के गठन से क्षेत्र का विकास होगा। पर्यटन व यात्री सुविधाओं का विस्तार होगा। परिषद के गठन का विंध्याचल मंदिर की व्यवस्था पर असर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन


मंदिर में दर्शन पूजन करने व विंध्य कॉरिडोर का निरीक्षण करने के बाद अष्टभुजा डाक बंगले पर पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि सरकार ने ब्रज विकास परिषद का गठन किया था। इससे ब्रज क्षेत्र के आसपास बिजली-सड़क-यात्री सुविधा केंद्र व पर्यटन का विकास हुआ। इसी तरह विंध्यधाम विकास परिषद का गठन किया जा रहा है। इससे यहां दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिलेंगी।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि कॉरिडोर से समूचे विंध्य क्षेत्र का विकास होगा। निकट भविष्य में कॉरिडोर का शिलान्यास मुख्यमंत्री कर सकते हैं। मंत्री ने कहा कि मां विंध्यवासिनी मंदिर परिक्रमा पथ के लिए आवश्यक  संपत्ति खरीद ली गई है। पर्यटन विभाग ने कार्य के लिए बजट भेजा था। उसे स्वीकृत कर लिया गया है। जल्द कार्य शुरू किया जाएगा। इससे पूर्व धर्मार्थ कार्य मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इस दौरान ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, सुचिस्मिता मौर्य, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, एडीएम यूपी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विनय सिंह मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें