फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए वर्ष पर 48 घंटे तक प्रतिबंधित रहेगा विंध्यवासिनी मंदिर में चरण स्पर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल में नए वर्ष पर विंध्याचल मंदिर में होने वाली संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रशासन दो दिनों तक चरण स्पर्श पर रोक लगाने का निर्णय लिया। एक और दो जनवरी को मंदिर में चरण स्पर्श प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक चौराहे पर स्थित प्रशासनिक भवन के सभागार में बुधवार की शाम साढ़े सात बजे पुलिस की पहल पर नववर्ष व कोरोना कर्फ्यू के दृष्टिगत पण्डासमाज व परिषद की संयुक्त बैठक हुई । दोनों संस्थाओं ने आगामी दिनों में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के दृष्टिगत तमाम बिंदुओं पर चर्चा की। इसमें निर्णय लिया गया कि एक व दो जनवरी को माँ विन्ध्यवासिनी का चरणस्पर्श पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। यातायात व्यवस्था के दृष्टिकोण चार पहिया वाहनों को नवरात्र की भांति दूर ही रोका जाएगा। भारी वाहनों के प्रवेश पर भी रोक रहेगी। नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। क्षेत्राधिकारी नगर प्रभात राय , थाना प्रभारी नीरज पाठक , मंत्री पण्डासमाज भानू पाठक , गुन्जन मिश्र , तेजन गिरी , शनी दत्त पाठक , अवनीश मिश्र , सुमित पाण्डेय , भरत पाण्डेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें