फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अखिलेश यादव के हिरासत के विरोध मेें निकाला मशाल जुलूस

विज्ञापन
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध प्रदर्शन कर मशाल जुलूस निकालते सपा नेता। स्त्रोत-सपा
विज्ञापन
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दिल्ली में हिरासत में लेने के विरोध में मंगलवार देर शाम सपा कार्यकर्ताओं ने नगर के सुंदरघाट से मशाल जुलूस निकाला।
विज्ञापन

देर शाम पुलिस 50 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने लाई। एक घंटे के बाद छोड़ दिया गया। जुलूस में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
युवा नेता आकाश यादव ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। आरोप लगाया कि अखिलेश यादव की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है और समाजवादी पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है।
विज्ञापन

पार्टी कार्यकर्ता किसी भी प्रकार के दमन से डरने वाले नहीं हैं और जनता के अधिकारों की लड़ाई लगातार जारी रहेगी। मशाल जुलूस सुंदरघाट से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए मुकेरी बाजा में संपन्न हुआ।
चेतावनी दी कि यदि विपक्षी नेताओं के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई जारी रही तो पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी। इस अवसर पर अजय पटेल, जगदीश्वर सिंह, राजकुमार यादव, अनुराग तिवारी, फैज अहमद, कन्हैया कुमार , रवि सोनकर, राम मिलन यादव आदि रहे। भरूहना चौराहे पर भी आशीष यादव के नेता में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें