फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: भारत की रक्षा के लिए देंगे कुर्बानी की ली शपथ

विज्ञापन
देश की सुरक्षा की शपथ लेते लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। काकोरी कांड के शताब्दी समारोह का शुक्रवार को समापन किया गया। पुलिस लाइन में समूह की महिलाओं के बने सामान, वस्त्र व अन्य सामानों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री के सजीव संबोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया।
विज्ञापन

इस वृहद कार्यक्रम में वीर जवानों द्वारा देश को स्वतंत्रता दिलाने में दिए गए उनके योगदान के बारे में बताया गया। पंचायत सहायक तथा सफाई कर्मियों तथा समूह की महिलाओं ने उपस्थित अधिकारियों व पुलिस लाइन के जवानों को राखी बांधकर यह शपथ दिलाई कि अपने देश के लिए सभी लोग कुर्बानी देंगे। स्वच्छता के संदर्भ में भी लोगों ने शपथ लिया। ग्राम पंचायत को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए सभी लोगों से अपील किया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत 150 सफाई कर्मियों, पंचायत सहायकों तथा अन्य व्यक्तियों के द्वारा मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। विभाग द्वारा लगाए गए सेल्फी प्वॉइंट पर लोगों ने सेल्फी ली। इस दौरान पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली, विधायक रत्नाकर मिश्रा, रमाशंकर सिंह पटेल, सुचिस्मिता मौर्य, रिंकी कोल, नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने अपनी बात कही। डीएम पवन कुमार गंगवार व एसपी सोमेन बर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। सीडीओ विशाल कुमार, परियोजना निदेशक धर्मजीत सिंह, बीएसए अनिल कुमार वर्मा व अन्य रहे।
-
काकोरी ट्रेन एक्शन के शताब्दी समारोह पर दी शहीदों को श्रद्धांजलि
मिर्जापुर। काकोरी ट्रेन एक्शन के शताब्दी समारोह पर शुक्रवार को नगर पालिकाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने नारघाट स्थित शहीद उद्यान में शहीदों के प्रतिमा पर माल्यार्पण और नमन कर श्रद्धांजलि दी। सभासद मो.जावेद, रूपेश यादव, विपिन मिश्रा, सीएसआई मनोज सेठ, नगर पालिका के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


काकोरी एक्शन प्लान एवं हर घर तिरंगा विषय पर विचार गोष्ठी
मिर्जापुर। भरुहना स्थित जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में शुक्रवार को काकोरी एक्शन प्लान व हर घर तिरंगा विषय पर रंगोली और राखी प्रतियोगिता, प्रदर्शनी व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. ध्रुवजी पांडेय ने काकोरी कांड को ब्रिटिश शासन के विरुद्ध एक बड़ी घटना बताते हुए कहा कि इस घटना में रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, चन्द्रशेखर आजाद सहित कई क्रांतिकारी शामिल थे, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत को हिला दिया था। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. ओमशंकर गुप्ता व संचालन वशीम अकरम अंसारी ने किया। प्रो. आलोक कुमार, डॉ. राजेश कुमार पांडेय, डॉ. ऋषभ कुमार, भारत राज सहित छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें