फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रक्षाबंधन आज, देर शाम तक गुलजार रहे बाजार

विज्ञापन
बाजार में राखी की खरीदारी करतीं महिलाएं।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। रक्षाबंधन का पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। बहनें भाईयों को दोपहर 1.24 बजे तक रक्षा सूत्र बांध सकेंगी। शुक्रवार को दिनभर कपड़ों व राखियों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही। शाम होते-होते मिठाईयों की दुकानों ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

वासलीगंज, त्रिमुहानी, घंटाघर, सिविल लाइन व पक्काघाट आदि बाजारों में राखी, मिष्ठान की दुकाने सजी रहीं। साड़ी विक्रेता पदम कुमार जैन का कहना है कि रक्षाबंधन पर ज्यादातर महिलाएं कढ़ाई वाली साड़ियां पसंद कर रही हैं। शृंगार के प्रतिष्ठानों पर महिलाओं की भीड़ रही। आर्टिफिशियल ज्वेलरी के प्रतिष्ठानों पर महिलाएं जुटी रही। सक्तेशगढ़, क्षेत्र के जौगढ़, सक्तेशगढ़, तेंदुआ कला, लहौरा, रामपुर सक्तेशगढ़, लालपुर कोटिलवा, बरगवां,सहित अन्य बाजारों में राखी की दुकानें सजीं रही। बृहस्पतिवार की देर रात से शुक्रवार की दोपहर तक कारोबार सुस्त रहा लेकिन शाम होते-होते फिर से गति पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें