फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेवक व आशा बनवाएंगे शौचालय

Tue, 23 May 2017 12:23 AM IST
mirzapur
विज्ञापन
शौचालय बने नहीं और गांव को मिल गया ग्रामश्री पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 स्वच्छ भारत मिशन के तहत अभियान को तेजी लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने नई पहल की है। उन्होंने बताया कि रोजगार सेवक, सफाई कर्मचारी और आशाओं को 25-25 शौचालय बनवानेे का लक्ष्य दिया जा रहा है। इसके तहत प्रोत्साहित करने के लिए शौचालय निर्माण पूरा होने पर प्रति शौचालय 150 रुपया प्रोत्साहन राशि भी प्रदान किया जाएगा।      
विज्ञापन

      
जिले को खुले में शौच मुक्त बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत लोगों के घरों में शौचालय बनवाने के  लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार सिंह की अगुवाई में विकास खंड सीखड़ ब्लॉक को पूरे प्रदेश में पहला खुले में शौच मुक्त ब्लॉक होने का गौरव प्राप्त हुआ था। इसके बाद गंगा के किनारे के गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

इसके लिए स्वच्छता टीम, जिला समन्वयक, ब्लॉक समन्वयक, स्वच्छता प्रहरी, एडीओ पंचायत, प्रधान आदि जुड़े हुए हैं। बावजूद इसके अभियान में अपेक्षित गति नहीं आ पा रही है। मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने अभियान को गति देने के लिए एक अनूठी पहल की है। इसके तहत रोजगार सेवक, सफाई कर्मचारी और आशाओं को 25-25 शौचालय बनवाने का अधिकार दिया है। साथ ही प्रोत्साहित करने के लिए प्रति शौचालय 150 रुपया भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आशा, रोजगार सेवक और सफाई कर्मचारी ग्रामीणों को स्वयं शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान एडीओे पंचायत दुर्गा तिवारी, विजय मौर्य, संतोष श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, मनीष पांडेय, सत्येंद्र कुमार, राज कुमार शर्मा, विजय प्रताप सिंह, अशोक दूबे आदि मौजूद रहे।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें