फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने पर सुनवाई नहीं, विधायक का घेराव

Tue, 23 May 2017 12:19 AM IST
mirzapur
विज्ञापन
धरमघर में आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
विंध्याचल। स्थानीय थाना क्षेत्र के छोटकी महुवरिया गांव में 14 फीट सरकारी रास्ते पर सात फीट भू-माफिया द्वारा कब्जा कर लिए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने नगर विधायक रत्नाकर मिश्र का घेराव किया। कहा कि समस्या से समाधान के लिए तीन दिन पूर्व विंध्याचल थाने पर गुहार लगाई गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाई। इस पर नगर विधायक ने तत्काल थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि  तत्काल  इस मामले में तुरंत कार्रवाई कर अवैध कब्जा हटवा कर अविलंब अवगत कराएं, तब जाकर ग्रामीणों ने घेराव समाप्त किया।    

   
सोमवार को सुबह साढ़े दस बजे विंध्याचल थाना क्षेत्र के छोटकी महुवरिया गांव के ग्रामीण अपनी समस्या को लेकर नगर विधायक के विंध्याचल स्थित आवास पर पहुंच कर घेराव किया। ग्रामीणों ने कहा कि तीन दिन पहले मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग को लेकर थाने पर गए थे, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई थी। इस पर नगर विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आपके साथ किसी भी दशा में अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर नगर विधायक ने तत्काल विंध्याचल थानाध्यक्ष को निर्देर्शित किया कि इस मामले में अविलंब कार्रवाई कर रास्ते से अवैध कब्जा हटवा कर उन्हें अवगत कराएं, तब जाकर घेराव को समाप्त किया गया। ग्रामीणों ने नगर विधायक को पत्रक सौंपते हुए कहा कि कब्जा का विरोध करने पर भू-माफिया जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



भू-माफिया के क्रिया-कलाप से ग्रामीणों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान प्रमुख रूप से गांव की कलावती देवी, दउरी देवी, कौशल्या, श्याम कली, आशीष, अजय कुमार, केवली देवी, बबलू, नौमी लाल, गणेश, राधेश्याम सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें