फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्यान्न वितरण में अनियमितता पर तीन कोटे निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। लाकडाउन के दौरान वितरण प्रणाली की शिकायत पर एसडीएम ने स्वयं निरीक्षण किया और जांच में शिकायत सही पाए जाने पर तीन उचित दर की दुकानों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के पंजरा व नौगवां के ग्रामीणों ने एसडीएम शिवप्रसाद से शिकायत की थी कि कोटेदार खाद्यान्न वितरण में अनियमितता कर रहे हैं। शिकायत का संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी ने कोटेदारों का स्थलीय निरीक्षण किया । निरीक्षण में पंजरा और नौगवां के कोटेदारों में खामियां पाई गई और एसडीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों कोटेदारों को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से कोटेदारों में हड़कंप मच गया। उप जिलाधिकारी शिवप्रसाद ने सभी कोटेदारों को सख्ती से आदेश दे रखा है कि वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। लाकडाउन के दौरान उपभोक्ताओं को समय से गेहूं, चावल व खाद्यान्न का वितरण होना चाहिए। इसमें लापरवाही पाए जाने पर सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी। सत्यापन के दौरान उपभोक्ताओं ने बताया कि कोटेदार राशन वितरण में परेशान करते हैं। वे आज नहीं कल बायोमेट्रिक का बहाना बनाकर टरका देते हैं। राशन वितरण की मांग किए जाने पर गाली गलौज पर भी उतर आते थे। जिससे राशन लेने में परेशानी हो रही थी । इसमें पंजरा गांव के एक कोटेदार और नौगवां के दो कोटेदार वितरण व्यवस्था में दोषी पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें