फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 37 करोड़ रुपये से तीन सड़कों का होगा चौड़ीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर। जिले के तीन प्रमुख मार्गों का 37 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण होगा। इन मार्गों के फोरलेन और चौड़ीकरण होने से लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। इसमें एक शहरी क्षेत्र और दो ग्रामीण क्षेत्र के मार्ग है। इसमें एक मार्ग के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है। दो सड़कों का प्रस्ताव भेजा गया है।
आमघाट क्रॉसिंग से शीतला माता मंदिर विंध्याचल मार्ग को पांच किमी तक फोर लेन बनाया जाएगा। इस समय सड़क सात मीटर की है। फोन लेने में एक ओर साढ़े सात मीटर सड़क चौड़ी होगी। 23 करोड़ 80 लाख रुपये के बजट से चौड़ीकरण होना है। इसके लिए दो प्रस्ताव और भेजे गए हैं।
विज्ञापन

इनके जल्द स्वीकृत होने की आशा है। दूसरा मार्ग कछवां कटका मार्ग है। इसका भी चौड़ी करण होना है। साढ़े आठ किमी मार्ग का चौड़ीकरण होना है। 3.75 किमी चौड़े मार्ग को सात मीटर चौड़ा किया जाना है। आठ करोड़ 90 लाख रुपये इसकी अनुमानित लागत है। इसके लिए प्रस्ताव गया है। जल्द बजट जारी होगा।
तीसरा मार्ग ड्रमंडग़ंज हलिया मार्ग नैड़ी गड़बड़ा धाम तक सड़क चौड़ीकरण किया जाएगा। दो किमी 700 मीटर मार्ग को तीन मीटर से साढ़े पांच मीटर तक चौड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन

चार करोड़ 90 लाख से मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके लिए बजट मिल गया। टेंडर प्रक्रिया पूरी होनी है। इन मार्गों के चौड़ीकरण से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। नगर में लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें