फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में बारिश के दौरान बारजा ढहने से मासूम समेत तीन की मौत, चार लोग घायल

Fri, 05 Jun 2020 11:24 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
बारिश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के बेलन बरौंधा बाजार में बृहस्पतिवार की देर रात बारिश के दौरान पुराने मकान का बारजा गिर जाने से दो वर्ष के मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। एक महिला का मंडलीय अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि तीन को ट्रामा सेंटर भेज दिया गया।

विज्ञापन


बेलन बरौधा निवासी मुहम्मद हारून रशीद छत्तीसगढ़ में रहकर ट्रक चलाते हैं। बृहस्पतिवार की रात बिजली कटने के बाद हारून के परिवार के सात लोग गर्मी के कारण घर के बाहर बारजे के नीचे बैठे थे। इस दौरान बारिश हो रही थी। इसी बीच, रात लगभग 10 बजे बारजा भरभरा कर गिर पड़ा। इससे वहां बैठे सभी लोग मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर परिजन बाहर आकर शोर मचाने लगा।

इसके बाद आसपास के लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी। फिर सीओ पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से मलबा हटाकर घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां से उन्हें मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डाक्टर ने बिलकिस (50) पत्नी हारून, उसकी ननद मुन्नी (50) और बिलकिस की दो साल की नातिन वानिया को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल पलक (17), फरीन (16), जैद (15) को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। हिना (24) का मंडलीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन अजय सिंह व सीओ लालगंज भानुप्रताप ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें