चुनार में स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर मास्क नही तो सामान नही का पोस्टर लगाते राष्ट्रीय स्व
- फोटो : MIRZAPUR
चुनार। राष्ट्रीय स्वयं सेवकों ने कोरोना से बचाव के लिए शुक्रवार की दोपहर जन जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने मास्क नही तो सामान नहीं लिखें स्लोगन के पोस्टर चौक बाजार, गोला बाजार, सर्राफा बाजार, गल्ला मंडी, सहित टेकौर व स्टेशन रोड पर लगाया। साथ ही अनुरोध किया कि मास्क लगाकर दुकान पर आने वाले ग्राहकों को ही सामान दें। दुकानदारों को मास्क का वितरण करने के साथ उसे लगाने व ग्राहकों को भी इस्तेमाल करने के लिए उन्हें प्रेरित करने की बात कही। वयंसेवकों ने कहा कि घर से बाहर निकलने पर मास्क अवश्य लगाये और हाथ धुलने के लिए साबुन या फिर सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें जिससे कोरोना संक्रमण से बचा जा सके। इस दौरान नगर कार्यवाह विवेक सिंह, सह नगर कार्यवाह आलोक जौहरी, नगर प्रचारक रजनीश श्यामधर, रितेश, यशशक्ति, बलिराम, सुधीर, आदि प्रमुख मौजूद रहे।