फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तीन लाख श्रद्धालुओं ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। फागुन कृष्ण पक्ष की एकादशी पर बृहस्पतिवार को मां विंध्यवासिनी के दरबार में भक्तों का तांता लगा रहा। गंगा घाटों, गलियों और मंदिर में कतारें लगी रहीं। सुबह से रात तक तीन लाख ज्यादा भक्तों ने मां का दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन

भोर ही गंगा घाटों और मंदिर के बाहर भीड़ जुटने लगी थी। मंगला आरती के बाद दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ तो शयन आरती तक चलता रहा। किसी ने झांकी से तो किसी ने गर्भगृह में जाकर मां विंध्यवासिनी का विधि विधान से दर्शन पूजन किया। वहीं, अष्टभुजा पहाड़ पर विराजमान महाकाली, मां अष्टभुजी और मां तारा के दरबार में भी भारी भीड़ जुटी रही। श्री विंध्य पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया देर शाम तक 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें