फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो पलटने से तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया थानांतर्गत रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग दुर्जनीपुर तिराहे पर ओवर ब्रिज से पहले शुक्रवार की रात सवारी लेकर जा रहा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ऑटो सवार तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के महुअट निवासी सुनीता (35) पत्नी जयबहादुर व राजेश (10) पुत्र जयबहादुर व नदौली निवासी सोनू पुत्र रमाशंकर ऑटो में सवार होकर जा रहे थे। रास्ते में ऑटो दुर्जनीपुर तिराहे के आगे ओवरब्रिज के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ऑटो पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। चौकी प्रभारी ड्रमंडगंज रामबहादुर राय ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी एंबुलेंस से ड्रमंडगंज स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। साथ ही पुलिस ने ऑटो को किनारे कराकर आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें