गढ़वा गांव के पास शुक्रवार को दोपहर में ट्रक के टक्कर से घायल ऑटो सवार आठ लोग घायल हो गए। घायलों में से एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर मौत हो गई।
शुक्रवार को दोपहर में ऑटो नदिहार बजार से सवारी लेकर सोनभद्र की ओर जा रहा था। रास्ते में गढ़वा गांव के पास मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर खड़े ट्रक में जा टकराई। हादसे में ऑटो सवार आठ लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए राजगढ़ सीएचसी भेजा गया। जहां से तीन की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भेज दिया गया। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर रामबली (32) पुत्र लालजी निवासी मुबारकपुर थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र की मौत हो गई। रामबली सोनभद्र के कर्मा थाना क्षेत्र के ऐलाही स्थित ससुराल में रहते थे। वे घोरावल शादी में गए थे। शुक्रवार को ऑटो से ससुराल ऐलाही लौट रहे थे। रामबली दो भाइयों में बड़े थे।