फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में तीन को पीट कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। विधानसभा चुनाव के दौरान मारपीट की घटना तो नहीं हुई लेकिन मंगलवार को कई जगहों पर चुनावी विवाद में मारपीट का मामला सामने आया। जिगना थाना क्षेत्र के रघईपुर गांव में एक दल विशेष को मतदान करने की बात को लेकर युवक ने परिवार के तीन लोगों की पिटाई कर दी। लोगों ने बीच-बचाव किया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

रघईपुर निवासी नीरज ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि एक दल विशेष को वोट देने पर पास की बस्ती का एक युवक गाली देते हुए मारने पीटने लगा। बचाव करने पहुंचे उसके पिता बृजलाल व बड़े पिता मखोली की भी पिटाई की। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। थाना प्रभारी विजय कुमार सरोज ने बताया कि चुनावी रंजिश के चलते मारपीट की बात कही जा रही है। जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें