फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: लॉ के छठवें सेमेस्टर की परीक्षा में नकल करते हुए तीन परीक्षार्थी पकड़े गए

विज्ञापन
वि​धि की सेमेस्टर परीक्षाओं का निरीक्षण करते केंद्रीय सचल दल के सदस्य, स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
- ऊषा सिंह विधि महाविद्यालय, बरेवां में सचल दल ने की कार्रवाई
विज्ञापन


मिर्जापुर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध मिर्जापुर के कॉलेजों में हो रही लॉ के छठवें सेमेस्टर की परीक्षा में नकल करते हुए तीन परीक्षार्थियों को सचल दल की टीम ने पकड़ा।
विज्ञापन

केंद्रीय सचल दल ने शनिवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। ऊषा सिंह विधि महाविद्यालय, बरेवां में विधि छठे सेमेस्टर की परीक्षा दे रहे तीन परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़े गए। केंद्रीय सचल दल के संयोजक प्रोफेसर भानु प्रताप सिंह व सदस्य डॉ. राजेश कुमार पाल ने सघन जांच के दौरान इन परीक्षार्थियों को नकल सामग्री के साथ पकड़ा। इसके बाद उनके विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की गई। इसके अतिरिक्त, विश्वविद्यालय की टीम ने मथुरा कॉलेज ऑफ लॉ, ज्ञानंदा लॉ कॉलेज, लक्ष्मण सिंह विधि कॉलेज, पुष्पा सिंह विधि महाविद्यालय, के.बी. पीजी कॉलेज एवं जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में बीएड छठे सेमेस्टर के परीक्षार्थियों का भी सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और परीक्षार्थियों की व्यक्तिगत तलाशी पर विशेष बल दिया गया। संयोजक प्रोफेसर भानु प्रताप सिंह ने परीक्षार्थियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा कक्ष में स्मार्ट वॉच, मोबाइल अथवा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का प्रवेश पूर्णतः वर्जित है। चेतावनी दी कि यदि कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पाया गया, तो केंद्रीय सचल दल उसके विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें