फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: महिमा सिंह को मिला दुखईराम स्मृति पुरस्कार

विज्ञापन
चुनार के उदितनगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दुखईराम सिंह स्मृति पुरस्कार प्राप्त करती शिक्षि
विज्ञापन
- तीन पुस्तकों का हुआ विमोचन
विज्ञापन


फोटो-3
संवाद न्यूज एजेंसी
चुनार। सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन में सक्रिय योगदान, महिला और बाल कल्याण के लिए कार्य करने के लिए वर्ष 2026 का दुखईराम सिंह स्मृति पुरस्कार राजगढ़ ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नुआंव की शिक्षिका महिमा सिंह को दिया गया। सामूहिक विवाह सेवा समिति उदितनगर के तत्वावधान में शुक्रवार रात बुद्ध पूर्णिमा के दिन आयोजित कार्यक्रम में समिति के 28वें अंक की स्मारिका, डॉ. स्वर्ण किरण विशेषांक और डॉ. रामदुलार पराया की ओर से संपादित डॉ. स्वर्ण किरण स्मृति ग्रंथ और रुखसाना बानों की बगियां के फूल काव्य संग्रह का विमोचन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजबहादुर सिंह व विशिष्ट अतिथि सुभाषचंद्र सिंह ने बुद्ध प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया। अध्यक्षता सरदार रणवीर सिंह व संचालन समिति के सचिव डॉ. रामदुलार सिंह पराया ने किया। इस दौरान सुरेंद्र सिंह, अशोक कुमार सिंह, रामनाथ, रामधार, संतोष कुमार सिंह, बच्चेलाल, रेणुका सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें