फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्याचल: नहाते वक्त तीन दर्शनार्थी गंगा में डूबे, एक को बचाया गया, दूसरे की डूबने से मौत, तीसरे की तलाश जारी

Fri, 06 May 2022 05:38 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर

सार

विंध्याचल में गंगा स्नान करते समय डूबने की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। लगातार घटनाओं के बाद डीएम ने बैरिकेडिंग का निर्देश दिया। इसके बाद भी शुक्रवार को दो हादसे हुए। 
विज्ञापन
घाट किनारे मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विंध्याचल में गंगा स्नान करते समय डूबने की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। लगातार घटनाओं के बाद डीएम ने बैरिकेडिंग का निर्देश दिया। इसके बाद भी शुक्रवार को दो हादसे हुए। जिसमें दो किशोरों की गंगा में डूबने से मौत हो गई। वहीं एक युवक की तलाश अभी जारी है।

विज्ञापन


बिहार का एक परिवार मां विन्ध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने के लिए शुक्रवार की सुबह विंध्याचल पहुंचा। दर्शन-पूजन से पहले परिवार के लोग अखाड़ा घाट पर गंगा नदी में स्नान करने लगे। इस दौरान परिवार के साथ आए दो किशोर डूबने लगे। शोर मचाने के बाद घाट पर मौजूद गोताखोरों ने गंगा नदी में कूदे और तलाश शुरू की। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

 गंगा में डूब रहे आदित्य (14) को गोताखोरों ने बचा लिया। दूसरे डूबे किशोर दिव्यांशु कुमार सिंह (17) काश करीब डेढ़ घंटे बाद निकाला गया। हादसे के बाद से घाट पर मौजूद परिवार में कोहराम मचा है। इससे पहले शुक्रवार सुबह भी ऐसा ही एक हादसा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंबेडकर नगर से मां के दर्शन को आया परिवार दीवान घाट पर स्नान करने पहुंचा था। स्नान करते समय चंद्रभान पाल (17) पुत्र राम लोटन निवासी गोपालपुर देवाना डूब गया। स्थानीय गोताखोरों उसकी तलाश में जुटे हैं। चंद्रभान के परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें