चील्ह व चुनार कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में गुरुवार को एक छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही पहुंचे लोगों ने चील्ह-गोपीगंज मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझा कर मामले को शांत कराया।
चील्ह थाना क्षेत्र के नएपुर तिलठी गांव निवासी इंदर यादव का पुत्र हरिश्चंद्र (12) गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था। गुरुवार की सुबह दस बजे वह अपने पुराने मकान से नये मकान पर जा रहा था। लगभग साढ़े दस बजे साइकल सवार बालक जैसे ही अपने घर के पास पहुंचा कि मिर्जापुर से गोपीगंज जा रहे ट्रक ने साइकल में टक्कर मार दिया। छात्र सड़क पर गिर गया, जिसे कुचलते हुए ट्रक आगे बढ़ गया। बालक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने चील्ह-गोपीगंज मार्ग जाम कर दिया। चील्ह थानाध्यक्ष अंजेय कुमार व चेतगंज चौकी प्रभारी ने लोगों ने समझाबुझा कर जाम समाप्त कराया। वह तीन भाई-बहनों में दूसरे स्थान पर था।
चील्ह थाना क्षेत्र के शास्त्री पुल के पास सुबह साढ़े दस शहर कोतवाली क्षेत्र के महुवरिया निवासी राजेंद्र उर्फ राजू प्रसाद (45) पत्नी जड़ावती (40), बेटी कोमल (16 ) व बानी (12) के साथ भदोही जनपद के खम्हरिया के चिकित्सालय में दवा लेने गया था। लौटते समय जैसे ही राजू शास्त्री सेतु पर पहुंचा कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। पिकअप राजू को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। उसकी पत्नी जड़ावती व दोनों बेटियां घायल हो गईं।
तीसरी घटना चुनार कोतवाली क्षेत्र के जमुई के पास बुधवार की रात घटी। अदलहाट थाना क्षेत्र के कुंडाडीह गांव निवासी कृष्णा सिंह 35 वर्ष पुत्र विनोद सिंह अपने घर से चुनार आ रहे थे। देर रात चुनार कोतवाली क्षेत्र के जमुई पास के अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। सुबह राहगीरों की सूचना पर पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।