फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिनों में ठंड से छह ने गंवाई जान

Wed, 17 Dec 2014 01:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 शीतलहरी ने लगातार तीसरे दिन लोगों को घरों में ठिठुरने को विवश कर दिया है। मनुष्य से लेकर पशु पक्षी तक भीषण ठंड से परेशान हैं। हाड़ कंपा देने वाली ठंड की जद में आकर विकास खंड कोन व पहाड़ी में मंगलवार को दो लोगाें की मौत हो गई।
विज्ञापन


इस तरह तीन दिनाें के अंदर ठंड की चपेठ में आन से मौतों की संख्या बढ़कर छह हो गई है।  
भीषण ठंड के कारण दिन की शुरुआत कोहरे से हो रही। बाहरी इलाकों में सुबह के नौ बजे तक कोहरे का साम्राज्य फैला रहता है।

दोपहर 12 बजे के बाद भगवान भास्कर के दर्शन हो रहे। शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा पसर जा रहा है और लोग घरों में दुबक जा रहे हैं। बड़े बुर्जुगों के लिए तो ठंड मौत बन कर सामने आ रही है।


चेतगंज संवाददाता के अनुसार, चील्ह थाना क्षेत्र के करेरूआ गांव निवासिनी इसरावती  देवी 70 वर्ष पत्नी मंगलवार की भोर में शौच के लिए सिवान में गई थी।

इसी दौरान उनको ठंड लग गई और उनकी तबीयत खराब हो गई। परिवार के लोग उसे लेकर सीएचसी चील्ह पहुंचे। जहां चिकित्सकाें ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया।

पड़री संवाददाता के अनुसार,  दूसरी मौत पड़री थाना क्षेत्र के कोहटा खम्हारी गांव निवासिनी दुआरसी 65 वर्ष की हुई। परिवारीजन के अनुसार दुआरसी मंगलवार की सुबह सोकर उठी इसी दौरान उसे ठंड लगने लगी।
विज्ञापन


तबीयत अधिक बिगड़ने पर उसे जिला चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकाें ने उसे मृत घोषित कर दिया। लगातार तीसरे दिन दो लोगाें की मौत होने पर लोग परेशान होने लगे हैं।
विज्ञापन


 ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा इससे लोग अपने ही घर में दुबक कर रहने के लिए मजबूर हो गए हैं। जरा सी लापरवाही लोगाें के लिए उनकी मौत का कारण बन जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें