फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तीन दिनों की पुलिस भर्ती परीक्षा आज से, 20 केंद्रों पर शामिल होंगे 42000 परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
- तैयारियां पूरी, साढ़े नौ बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। जिले में तीन दिनों तक चलने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा रविवार से शुरू हो रही है। परीक्षा में प्रत्येक दिन दो पाली अर्थात तीन दिन में छह पालियों में परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए 20 केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक पाली में लगभग सात हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे।
परीक्षा के लिए शनिवार को ही तैयारियाें को अंतिम रूप दिया गया। प्रश्नपत्रों को कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम में रखवाया गया। यह परीक्षा वाले दिन ही परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाए जाएंगे। हर केंद्र के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की गई है। परीक्षार्थियों से कहा गया है कि वे कोई भी इलेक्ट्रानिक उपकरण लेकर परीक्षा केंद्रों तक न आएं। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले ही परीक्षार्थियों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। इस आधे घंटे में उनकी जांच होगी। इसके बाद परीक्षा शुरू होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार दीक्षित ने बताया कि परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनपुट
परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए जारी हुआ क्यूआर कोड
परीक्षार्थी बिना किसी समस्या के परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकें। इसके लिए पुलिस विभाग ने क्यूआर कोड जारी किया है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि परीक्षार्थी इस क्यूआर कोड को स्कैन कर आसानी से अपने परीक्षा केंद्र की लोकेशन पर पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें