फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दो बाइक की टक्कर में किशोर की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज हलिया मार्ग पर बरी गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हलिया । हलिया लालगंज मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास दो बाइक की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने घायलों को पीएचसी ले आए। जहां पर चिकित्सक ने किशोर सत्य प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। तीन गंभीर रूप से घायलों को ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

लालगंज के असमान पट्टी गांव निवासी बाइक से पवन कुमार (40) व रंजीत (39) हलिया किसी कार्य के लिए आ रहे थे। विपरीत दिशा से दिघिया गांव निवासी गोलू (17) बसुहारा गांव निवासी सत्य प्रकाश (15) के साथ हलिया से बसुहारा की ओर जा रहे थे। जैसे ही बरी पेट्रोल पंप के आगे बढ़े की दोनों बाइकों में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी की मौके पर चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सक विवेक खरे ने सत्य प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। तीन गंभीर घायलों को ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि दो बाइक की टक्कर में एक किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें