जिगना। न्यायालय के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ घर में घुसकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास, छेड़खानी, गाली देने व जान से मारने की धमकी के आरोप में सोमवार को जिगना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने इसी थाना क्षेत्र के परमानपुर गांव निवासी गिरजाशंकर व विवेक निवासी बरईपार व मयंक के खिलाफ छेड़खानी दुष्कर्म के प्रयास जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराया है। आरोप है कि 15 फरवरी को तीनों आरोपी एक बाइक से महिला के घर गए और पूर्व में दर्ज एफआईआर में सुलह समझौता करने का दबाव बनाया। महिला के इंकार करने पर घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने पर महिला ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष जिगना ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।