फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: एसी का कंप्रेसर चोरी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मड़िहान पुलिस ने इंडस टावर्स से जुड़े शेल्टर के बाहर लगे एसी का कंप्रेसर चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का कंप्रेसर जब्त हुआ है।
विज्ञापन

क्षेत्र के दांती गांव में लगे शेल्टर से एसी का कंप्रेसर नट-बोल्ट खोलकर चोरी कर लिया गया था। मामले में स्पार्टी सिक्योरिटी सर्विस के फील्ड ऑफिसर सुनील सिंह की तहरीर पर 16 अगस्त को मड़िहान थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान तामील निवासी देवपुरा, थाना पड़री, कृष्णा विश्वकर्मा निवासी अमोई, कोतवाली देहात और श्यामलाल प्रजापति निवासी हरसिंहपुर, थाना चील्ह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें