फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: टोल प्लाजा पर मारपीट और फायरिंग करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। फत्तेपुर स्थित टोल प्लाजा पर दो दिन पहले टोल कर्मियों के साथ हुई मारपीट व फायरिंग के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लाइसेंसी राइफल और कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन

एसीपी टोलवेज के उपमहाप्रबंधक रमजान अब्दुल्ला पटेल ने तहरीर देकर बताया कि 26 नवंबर की रात स्काॅर्पियो व फाॅर्च्यूनर दो वाहन टोल नंबर एक व दो पर पहुंचे। दोनों वाहनों में आठ-नौ की संख्या में बैठे लोग उतर कर कर्मचारियों को गाली देने लगे। साथ ही बैरियर हटाने का प्रयास करने लगे। टोल कर्मियों तथा गार्ड ने रोकने का प्रयास किया तो उनसे मारपीट की। जान से मारने की नीयत से पिस्टल व राइफल से चार से पांच राउंड फायरिंग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सात नामजद और दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टोल कर्मियों के साथ हुई मारपीट की घटना में शामिल तीन आरोपियों अरुण सिंह निवासी पटेहरा, राकेश सिंह निवासी बभनी जनपद सोनभद्र व राम शिरोमणि शुक्ला निवासी पोस्ट उमरिया सारी जनपद प्रयागराज को कौड़िया कला से गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें