फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: एडी बेसिक ने रोका तीन बीएसए का एक दिन का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मंडलायुक्त की बैठक में नहीं पहुंचने पर एडी बेसिक शेषबाला वर्मा ने मंडल के तीनों जिलों मिर्जापुर, सोनभद्र व भदोही के बीएसए का बृहस्पतिवार का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोमवार को मंडलायुक्त की बैठक थी। इसके लिए बीएसए को सूचना भी दी गई थी, लेकिन बैठक में नहीं पहुंचे। इसके बाद बृहस्पतिवार को भी मंडलायुक्त की बैठक में भी कोई नहीं गया, जबकि सभी को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया था। बृहस्पतिवार को सोनभद्र के बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारी चतरा को भेज दिया, लेकिन बैठक में वे कुछ जानकारी नहीं दे पाए। बीएसए मिर्जापुर ने सीयूजी नंबर पर न काॅल रिसीव किया और न ही वापस बात की। इस पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। इसके साथ ही मध्याह्न भोजन व विद्यार्थियों की उपस्थिति भी कम हो रही है। इससे सीएम डैशबोर्ड पर मंडल की रैंकिंग खराब हो रही है। एडी बेसिक ने बताया कि जिलाधिकारी मिर्जापुर ने भी कहा कि बीएसए द्वारा अध्यापकों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। एडी बेसिक ने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की जा रही है। इसलिए तीनों जिलों के बीएसए का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें