फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शराब के नशे में धुत युवती को बस से उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। कस्बा स्थित पुरानी सब्जी मंडी के पास शनिवार दोपहर निजी बस के परिचालक ने शराब के नशे में धुत युवती को बस से उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। युवती ने पूछताछ में बताया कि वह रायपुर (छत्तीसगढ़) की निवासी है। वह पेशे से डांसर है और प्रयागराज से सोनभद्र जा रही थी। लोगाें ने बताया कि बस में सवार युवती बहुत नशे में थी। बस में 40 से 50 यात्री थे। नशे के कारण युवती बस में अभद्र भाषा का प्रयोग कर रही थी। इस पर अन्य यात्रियों ने आपत्ति जताई। कंडक्टर ने युवती को कस्बा लालगंज की पुरानी सब्जी मंडी के पास उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि नशे में होने से अभद्रता कर रही थी। उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें