फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में आभूषण की दुकान में सेंध लगाकर हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के सरैया बाजार में बुधवार की रात चोरों ने आभूषण की दुकान में सेंध लगाकर डेढ़ लाख का आभूषण व 25 हजार रुपये नकदी चोरी कर ले गए। सुबह स्थानीय लोगों ने दुकान में सेंध लगा देखकर दुकानदार को सूचना दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के रामपुर मसारी गांव निवासी सुभाषचंद बिंद की सरैया बाजार टीकापुरा में आभूषण की दुकान है। प्रतिदिन की तरह वह बुधवार को दुकान बंद कर घर चला गया। बुधवार की देर रात को चोरों ने दुकान के पीछे दीवार के ऊपरी हिस्से में सेंध लगाकर अंदर प्रवेश किया। दुकान में रखी नकदी और आभूषण चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों ने दुकान के पीछे दीवार की ईंट निकली देखकर दुकानदार को सूचना दी।
सूचना पर पहुंचे दुकानदार ने शटर उठाकर दुकान खोला तो अंदर सामान बिखरा था। दुकानदार सुभाषचंद बिंद ने बताया कि चोरों ने करीब डेढ़ लाख के सोने-चांदी के आभूषण और 25 हजार नकदी चोरी कर ले गए है। कुल लगभग पौने दो लाख की चोरी हुई है। दुकानदार ने चोरी की सूचना गुरुसंडी पुलिस चौकी को दी। सूचना पर चौकी प्रभारी वीपी सिंह मौके पर जांच करने पहुंचे। थानाध्यक्ष विजय चौरसिया ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चोरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें